ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

अपराधों को रोकने के लिए सजग और संवेदनशील रहें: केएल बंजारे

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
अपराधों को रोकने के लिए सजग और संवेदनशील रहें: केएल बंजारे



युवा विकास मंडल संस्था द्वारा महिलाओं एवं बच्चों पर हो रही हिंसा की रोकथाम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

राजगढ़। जिले में हर प्रकार के अपराध रुके, साइबर अपराधों पर रोक लगे और बालक-बालिकाआंे पर हो रहे अपराधों पर रोक लगे। इसके लिए हम सभी सजग और संवेदनशील होने की आवश्यकता है। पॉक्सो एक्ट 2012 के नियमों को लेकर सभी अतिसंवेदनशील रहें।

उक्त विचार युवा विकास मंडल द्वारा जिला पुलिस विभाग के सहयोग से जिला पंचायत सभागृह में आयोजित एक दिवसीय महिलाओं एवं बच्चों पर हो रही हिंसा की रोकथाम के लिए आयोजित कार्यषाला को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री केएल बंजारे ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास मंडल संस्था द्वारा हर वर्ष पुलिस विभाग के साथ मिलकर इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करती है। संस्था द्वारा कार्यशाला में हमें जो भी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है या दी जाती है हमें उसे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मूर्तरुप देने की जरुरत है। आज की कार्यशाला में शिक्षा विभाग से, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति के साथ ही जिला पुलिस विभाग के सभी थानों से अधिकारी आएं हैं। सभी साथी पॉक्सो एक्ट 2012 में आ रही समस्याओं पर चर्चा करें। इस दौरान जो भी समस्याएं निकलकर आए उसका समाधान निकालें और कुछ न कुछ यहां से सीख लेकर जाएं, जो अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लागू करें। उन्होंने कहा कि युवा विकास मंडल संस्था की यह पहल सराहनीय है।

विकास मंडल संस्था द्वारा जिला पुलिस विभाग के सहयोग से 30 सितंबर बुधवार को जिला पंचायत सभागृह महिलाओं एवं बच्चों पर हो रही हिंसा की रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सीईओ श्री इच्छित गढ़पाले मौजूद थे। विशेष अतिथि के रुप में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री साकेत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री केएल बंजारे, उप पुलिस अधिक्षक श्री अरविंदसिंह राठौर मौजूद थे। कार्यशाला में विशेष रुप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री आलोक श्रीवास्ताव, साइबर क्राइम से श्री जितेंद्र अजनारे मौजूद थे। कार्यशाला में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग से राजगढ़ जिले के सभी थानों के प्रभारी, महिला एवं बाल विकास विभग, डालसा से अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री इच्छित गढ़पाले, विशेष अतिथि के रुप में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री केएल बंजार युवा विकास मंडल संस्था श्री राजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान युवा विकास मंडल संस्था की प्रिया चांडक ने युवा विकास मंडल संस्था क्या और किनके लिए कार्य करती है। इसकी जानकारी दी। इसके बाद युवा विकास मंडल संस्था के संचालक श्री राजेंद्र सिंह ने पूरे दिनभर की कार्यषाला के बारे विस्तार से जानकारी दी। 

इसके बाद युवा विकास मंडल संस्था संचालक श्री राजेंद्र सिंह और संस्था की प्रिया चांडक ने जेंडर भेदभाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कार्यषाला में मौजूद सभी साथियों को घर की मुर्गी फिल्म दिखाई और मूवी के हर पहलु पर चर्चा की। इस दौरान श्री राजेंद्र द्वारा कार्यषाला में मौजूद प्रतिभागियों से प्रष्न किए उनसे चर्चा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि यदि हम बालक और बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दें तो काफी हद तक कम उम्र होने वाले अपराध रोके जा सकते हैं। युवा विकास मंडल किषोरी बालिका कार्यक्रम की कार्यक्रम मैनेजर सुश्री प्रतिमा पांडेय जी ने इस दौरान कई एक्टिविटिी कराई।

कार्यक्रम में जिला पुलिस विभाग के साइबर क्राइम विभाग से मौजूद जितेंद्र अजनारे ने साइबर क्राइम के पहलु पर विषेष रुप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यूपीआई के लिए आप अपना अकाउंट अलग रखें और जिसमें अधिक राषि है वह अकाउंट अलग रखे, ताकि किसी भी तरह के फ्राड से बच सकें। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल का उपयोग करते समय यह ध्यान रखें कि यदि आप कोई एप इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसमें मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें। यदि आप सावधानी नहीं बरतते हैं तो आपके साथ किसी भी प्रकार साइबर ठगी हो सकती है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मौजूद श्री आलोक श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। इसके साथ ही उन्होंने पॉक्सो एक्ट की जानकारी भी विस्तार दी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में सभी साथी संवेदनषील रहें, क्योंकि यह उन सभी बालक-बालिकाओं के लिए है जो 18 वर्ष तक के हैं। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि उस एक्ट का पालन करें। कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालक श्री राजेंद्र जी सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम स्कूल षिक्षा, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति के साथ मिलकर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोगी भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके साथ ही इन सभी विभागों को जहां भी संस्था की आवष्यकता हो वहां हमारी टीम मौजूद रहेगी और हर कार्य में सहयोग करेगी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया चांडक जी ने किया। कार्यक्रम के अंत किषोरी बालिका कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री राजाराम वर्मा जी सभी का आभार प्रदर्षन किया। कार्यषाला में किषोरी बालिका कार्यक्रम मैनेजर सुश्री प्रतिमा पांडेय, युवा विकास मंडल राजगढ़ से अंकित पिपलोटिया, श्रीमति रानी चौहान, प्रिया जाटव, प्रेरक पूजा जाटव, रवीना गुर्जर और स्वाति तोमर मौजूद थीं।