ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

चोरी की विद्युत केबल एवं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सहित करीब ₹10.50 लाख का मशरूका जप्त*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
चोरी की विद्युत केबल एवं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सहित करीब ₹10.50 लाख का मशरूका जप्त*



*थाना मलावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*


*चोरी के अपराध में 01 आरोपी गिरफ्तार*


*


जिले में चोरी संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध संवेदनशीलता तथा तत्परता से कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।


उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया के नेतृत्व में थाना मलावर पुलिस द्वारा चोरी के अपराध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया।


*वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोका*


दिनांक 14.09.2026 को थाना मलावर पुलिस टीम द्वारा कानरखेड़ी जोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कानरखेड़ी की तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो कार आती हुई दिखाई दी।


पुलिस टीम द्वारा बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा वाहन नहीं रोकते हुए उसे ग्राम सीलखेड़ा तरफ भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर बोलेरो वाहन को रोक लिया।


*वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम—*


लियाकत पिता गफून खाँ, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, ईदगाह के पास, बैरसिया, थाना बैरसिया, जिला भोपाल


बताया।


*बोलेरो वाहन से चोरी की विद्युत केबल बरामद*


पुलिस टीम द्वारा बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट के पीछे काले रंग की तांबे की विद्युत केबल के 02 बंडल रखे मिले।


*जांच करने पर—*


- एक बंडल में करीब 50 फीट विद्युत केबल

- दूसरे बंडल में करीब 30 फीट विद्युत केबल


कुल करीब 80 फीट विद्युत केबल, जो टुकड़ों में कटी हुई थी, बरामद हुई।


विद्युत केबल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पहले संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी लियाकत ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवहरे वेयरहाउस के पास लगे प्लांट के बाहर रखे विद्युत तार के 04 बंडल चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के स्थान की जानकारी दी।


आरोपी के विरुद्ध थाना मलावर में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 35(ई) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


*जप्त मशरूका*


1. तांबे की विद्युत केबल के 02 बंडल


- 01 बंडल – करीब 50 फीट

- 01 बंडल – करीब 30 फीट

- कुल लंबाई – करीब 80 फीट

- अनुमानित कीमत – ₹50,000/-


2. *चोरी की वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो कार*


- रजिस्ट्रेशन नंबर – MP 13 R 3377

- चेसिस नंबर – D5E67514

- इंजन नंबर – D4D83200

- अनुमानित कीमत – ₹10,00,000/-


💰 कुल जप्त मशरूका – करीब ₹10,50,000/-


*सराहनीय भूमिका*


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया के नेतृत्व में—


- प्रआर 282 संजय भार्गव

- प्रआर 689 श्रीकान्त शुक्ला

- प्रआर 87 देवीसिंह

- प्रआर 344 विक्रम

- आरक्षक 76 महेश पूर्विया

- आरक्षक 758 जीवन सिंह

- आरक्षक 61 राजेन्द्र वर्मा

- आरक्षक 286 दीपक व्यास


की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।


राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।


📱 *राजगढ़ पुलिस सोशल मीडिया*