5,000 आशीर्वाद दीपों से जगमगाया मोहनपुरा डैम, तिरंगे की रोशनी में दिखा भव्य नजारा**
# **
### **सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष आयोजन**
**राजगढ़।** मोहनपुरा डैम पर गुरुवार की शाम देशभक्ति, सेवा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित **‘सेवा संकल्प अभियान’** के तहत मोहनपुरा डैम को 5,000 आशीर्वाद दीपों, आकर्षक रंगोली और तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। शाम ढलते ही हजारों दीपों की रोशनी से पूरा डैम परिसर जगमगा उठा। वहीं तिरंगे के रंगों में सजा मोहनपुरा डैम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
### **दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ**
कार्यक्रम का शुभारंभ **सांसद श्री रोडमल नागर, मध्य प्रदेश शासन की सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले एवं जिला कलेक्टर श्री गिरीश मिश्रा** सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही 5,000 आशीर्वाद दीप प्रज्वलन समारोह की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर **परियोजना प्रशासक श्री विकास राजोरिया** ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को **मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना** की प्रमुख विशेषताओं, आधुनिक सिंचाई व्यवस्था और क्षेत्र में परियोजना के प्रभाव की संक्षिप्त जानकारी दी।
मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना राजगढ़ की जीवनरेखा : सांसद रोडमल नागर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए **सांसद श्री रोडमल नागर** ने मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना को राजगढ़ जिले की **जीवनरेखा** बताते हुए कहा कि इस परियोजना ने क्षेत्र के किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि **23 जून 2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मोहनपुरा डैम का लोकार्पण** राजगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था।
परियोजना की आधुनिक सिंचाई व्यवस्था का उल्लेख करते हुए सांसद नागर ने कहा कि **एक एमसीएम पानी से सामान्य परियोजनाओं में जहां करीब 170 से 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, वहीं मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना में आधुनिक तकनीक के माध्यम से इसी मात्रा के पानी से करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा रही है।** उन्होंने इसे पानी के प्रभावी उपयोग और परियोजना की तकनीकी विशेषता का उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा के विस्तार से राजगढ़ में खेती-किसानी को नई दिशा मिली है और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सांसद ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों, इंजीनियरों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास, समृद्धि और नई संभावनाओं का आधार बनेगी।
### **कलेक्टर ने जताया सभी का आभार**
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए **जिला कलेक्टर श्री गिरीश मिश्रा** ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सांसद श्री रोडमल नागर का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपना समय निकालकर कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलित कर आयोजन को विशेष बनाया।
उन्होंने **परियोजना प्रशासक श्री विकास राजोरिया एवं मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना की पूरी प्रबंधन टीम** को भी बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में किए गए आह्वान पर टीम ने जिस तरह भव्य आयोजन की तैयारियां कीं, वह सराहनीय है।
### **दीपों की रोशनी और तिरंगे के रंगों में नजर आया मोहनपुरा डैम**
कार्यक्रम में 5,000 आशीर्वाद दीपों का प्रज्वलन प्रमुख आकर्षण रहा। दीपों की रोशनी से मोहनपुरा डैम का पूरा परिसर जगमगाने लगा। वहीं तिरंगे के रंगों की रोशनी में नहाया डैम देशभक्ति की अद्भुत तस्वीर प्रस्तुत कर रहा था। इस अवसर पर डैम के पूरे 17 गेट खोले गए
दीपों की आभा, तिरंगे की रोशनी और आकर्षक रंगोली ने पूरे वातावरण को भव्य एवं उत्सवी बना दिया।
हजारों दीपों की यह रोशनी **सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश** देती नजर आई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया।
### **परियोजना टीम की रही सहभागिता**
कार्यक्रम में **मुख्य अतिथि इंजी. श्री बी.के. सिंह, परियोजना संचालक, मोहनपुरा डैम एवं कुंडालिया डैम (एम.के.पी.एम.यू., राजगढ़)**, ** श्री विकास राजोरिया, प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर** तथा **परियोजना प्रबंधक श्री संदीप दुबे** सहित मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना की पूरी प्रबंधन टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। इनमें **पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपेंद्र चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती फूलसिया तंवर, भाजपा संगठन सचिव श्री जगदीश सिंह गुर्जर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री सचिन मौर्य** सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मोहनपुरा डैम पर 5,000 दीपों से जगमगाता परिसर और तिरंगे की रोशनी में नहाया डैम देर शाम तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। **‘सेवा संकल्प अभियान’** के तहत आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामूहिक सहभागिता के संदेश के साथ यादगार बन गया।