ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

नरेंद्र चौधरी को मिली पीएचडी की उपाधि*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
नरेंद्र चौधरी को मिली पीएचडी की उपाधि*

*


सीधी जिले में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर किया शोध


      रीवा (मध्यप्रदेश)। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के  समाज विज्ञान संकाय के अन्तर्गत नरेंद्र चौधरी पिता श्री शम्भू प्रसाद चौधरी निवासी 128/28 डाइट स्कूल के पास धोबिया टंकी रीवा को दिनांक 24 सितम्बर 2026 को भूगोल विषय में शीर्षक  "सीधी जिले (म.प्र.) में पर्यटन के विकास की संभावनाएँ एक भौगोलिक अध्ययन" पर पीएच.डी. उपाधि प्रदान की गई। इसकी पीएच.डी. मौखिकी परीक्षा 18 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय विवेकानंद हॉल में सम्पन्न हुई थी। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा चौधरी पुत्री नैंसी चौधरी तथा निस्सी चौधरी का बड़ा योगदान रहा। साथ ही साथ उनके पिता ने भी विशेष मदद की, जिस कारण से वह इस मुकाम तक पहुंच सके। वह अपने पीएच.डी. उपाधि का श्रेय पिता शम्भू प्रसाद चौधरी माता स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा बाई चौधरी को दिया है। जिन्होंने हमेशा उन्हें बेटा पढ़ना लिखना बहुत अच्छी बात होती है कहकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने उनकी बहुत मदद की,  जिस कारण से वह अपनी पीएच.डी. के कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाए। इस अवसर पर उनके समस्त चौधरी परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं उन्होंने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इस कार्य में सभी के सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।