ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संडावता में राजस्व कार्यालय एवं पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संडावता में राजस्व कार्यालय एवं पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण



 *"मुख्यमंत्री जन-विश्वास"* 


 ** 


 *राजगढ़ 26 सितम्बर, 2026* 


      मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को संडावता में नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए फौती - नामांतरण, आरसीएमएस सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की लंबित प्रकरणवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


      डॉ. मिश्रा ने इसके पश्चात पीएम श्री विद्यालय संडावता का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की संख्या, शैक्षणिक गतिविधियों तथा अध्ययन-अध्यापन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से वन -टू-वन संवाद कर पढ़ाई की प्रगति, विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।