ब्रेकिंग
♦ सेवा संकल्प अभियान 2026" के अंतर्गत "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम का आयोजन* ♦ बाल सगाई एवं झगड़ा मांगने के विवाद का वन स्टॉप सेंटर ने कराया सौहार्दपूर्ण निराकरण* ♦ पंचायत उप निर्वाचन के मतदान दिवस 29 सितम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश* ♦ पंचायत उप निर्वाचन के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में मदिरा दुकानें रहेंगी बंद* ♦ नरसिंहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सेवा यात्रियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन देखा व सुना, हेलमेट किए वितरित* ♦ अनंत चतुर्दशी पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने नरसिंहगढ़ व कुरावर में मूर्ति विसर्जन व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

सेवा संकल्प अभियान 2026" के अंतर्गत "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम का आयोजन*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
सेवा संकल्प अभियान 2026" के अंतर्गत "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम का आयोजन*



 *"

 *राजगढ़ 25 सितम्बर, 2026* 


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा "सेवा संकल्प अभियान 2026" आंगन मिलन सेवा का आयोजन कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 26 सितम्‍बर से 05 अक्टूबर, 2026 तक किया जा रहा है। जिसमें जिले के समस्‍त मंत्रीगण, विधायक एवं जिले के समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। अभियान का उद्देश्य आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों तक पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुँचाना है। अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


जिसमें प्रथम दिवस बाल स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी गतिविधियां 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों को केंद्र पर एकत्रित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संदेश का वाचन एवं ऑडियो-वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा। बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन एवं आनंदमयी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बच्चों में उत्साह फलों एवं मिठाईयों का वितरण किया जाएगा। किशोरी बालिकाओं तथा 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण आहार का वितरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण वृद्धि निगरानी तथा पोषण संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


इसी प्रकार द्वितीय दिवस मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संवाद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ संवाद एवं टीकाकारण तथा स्वास्थ्य जांच पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। गर्भावस्था एवं प्रसवोत्तर अवधि में आवश्यक परामर्श, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। संतुलित आहार, एनीमिया, स्तनपान एवं शिशु देखभाल संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही पूरक पोषण आहार कि वितरण के साथ-साथ फल एवं मिठाईयों वितरण भी किया जाएगा।


साथ ही तृतीय दिवस मेरी कहानी, मेरी सफलता एवं योजना लाभार्थी संवाद आगनवाडी केंद्रों पात्र बच्चों एवं हितग्राहियों को पोषण किट/पैकेट का वितरण किया जाएगा। बच्चों एवं हितग्राहियों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी अनुभव साझा किए जाएगे। सफल लाभार्थियो की कहानियो के माध्यम से योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी जाएगी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभियान के दौरान पोषण, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा विभागीय योजनाओ के सबंध में अधिक से अधिक परिवारों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी संबंधित हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है।