पंचायत उप निर्वाचन के मतदान दिवस 29 सितम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश*
इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
*
*राजगढ़ 25 सितम्बर, 2026*
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले में 29 सितम्बर, 2026 को मतदान निर्धारित है। मतदान दिवस को सामान्य अवकाश एवं परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 सितम्बर, 2026 को विकासखण्ड सारंगपुर की ग्राम पंचायत सुल्तानिया एवं विकासखण्ड नरसिंहगढ़ की ग्राम पंचायत ढाबला के सरपंच पद के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।