ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

सफलता की कहानी"* *मेहनत और लगन से स्नेहा ने कक्षा 10वीं में हासिल किए 92 प्रतिशत अंक*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
सफलता की कहानी"*      *मेहनत और लगन से स्नेहा ने कक्षा 10वीं में हासिल किए 92 प्रतिशत अंक*


 

 *"


 *राजगढ़ 03 अक्टूबर, 2026* 


     “मेहनत ही सफलता की कुंजी है, सपने देखो, संघर्ष करो और उन्हें पूरा करो”—इन पंक्तियों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए ग्राम कवलसिखेड़ा की स्नेहा ने अपनी मेहनत और लगन से कक्षा 10वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।उनके गांव में कक्षा 8वीं तक ही विद्यालय की सुविधा थी। स्नेहा ने प्रारंभ से ही पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत के साथ अध्ययन किया तथा कक्षा 8वीं तक अच्छे प्रतिशत प्राप्त किए। आगे की पढ़ाई के लिए उनके पिता ने उनका प्रवेश राजगढ़ उत्कृष्ट बालिका छात्रावास में कराया और कक्षा 9वीं में दाखिला दिलाया। 

    

      छात्रावास में रहकर स्नेहा ने अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखा और मेहनत एवं लगन से अध्ययन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए। उनकी सफलता में माता-पिता के प्रोत्साहन के साथ-साथ छात्रावास की अधीक्षिका का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा भी महत्वपूर्ण रही। परिवार और छात्रावास की अधीक्षिका द्वारा लगातार प्रोत्साहित किए जाने से स्नेहा का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास किया। कक्षा 10वीं की परीक्षा में स्नेहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता और छात्रावास परिवार को गर्व का अनुभव हुआ। स्नेहा की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित भी किया गया। स्नेहा की कहानी यह संदेश देती है कि सीमित सुविधाओं के बावजूद दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ सफलता की नई राह बनाई जा सकती है।