सेवा से संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर समूह की दीदियों ने उत्साह के साथ लिया भाग
*नमो युवा शक्ति के तहत सजा नारी आजीविका महोत्सव*
*खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में दिखा उमंग और उत्साह*
*राजगढ़ 17 सितम्बर, 2026*
सेवा से संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर नमो युवा शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विकास एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण केंद्र, पीटी कंपनी में नारी आजीविका महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक राजगढ़ श्री यादव ने कहा कि नमो युवा शक्ति के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। नारी आजीविका महोत्सव के माध्यम से स्व-सहायता समूह की दीदियां महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत और आत्मविश्वास से परिवार, समाज और देश मजबूत हो रहा है।
*“बेटियों को बोझ समझने वाली मानसिकता में आया बदलाव”*
— *कलेक्टर डॉ. मिश्रा*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर महिलाओं की स्थिति में बदलाव के लिए लंबे समय से प्रयास किए गए हैं। एक समय महिलाओं के प्रति भेदभाव की मानसिकता समाज में दिखाई देती थी, लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों से इसमें सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर पोषण और टीकाकरण तक महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए योजनाओं के माध्यम से सहयोग दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, साइकिल वितरण, लैपटॉप वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि बेटियों को बोझ समझने वाली मानसिकता में बदलाव आया है और इसका सकारात्मक परिवर्तन समाज में दिखाई दे रहा है। हर घर और हर बहन को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समूह की दीदियां आज पुरुष समाज को आईना दिखा रही हैं। वे न केवल अपने घर को बेहतर ढंग से संभाल रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं और परिवार की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।खेल और मनोरंजक गतिविधियों में दिखा उत्साह*
महोत्सव में समूह की दीदियों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुब्बारा भरने की प्रतियोगिता और दौड़ में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके साथ ही चेयर रेस, नींबू दौड़ और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। गतिविधियों ने महोत्सव को जीवंत बनाया और महिलाओं को आपसी सहभागिता एवं टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया।आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम* नारी आजीविका महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को आजीविका के अवसरों से जोड़ना, उनकी सहभागिता को बढ़ावा देना तथा आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। सेवा से संकल्प अभियान के माध्यम से महिलाओं की मेहनत, क्षमता और सफलता की कहानियों को व्यापक मंच प्रदान किया जा रहा है।