भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टेलर ने किया श्रमदान*
*जन जल यात्रा का सारंगपुर में स्वागत, कपिलेश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*
*राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल के नेतृत्व में हुआ यात्रा का स्वागत*
*राजगढ़ 29 सितम्बर, 2026*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित जन जल यात्रा का मंगलवार को सारंगपुर नगर में आगमन हुआ। वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही इस यात्रा के सारंगपुर पहुंचने पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के दौरान सारंगपुर के पवित्र कपिलेश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान एवं सेवा कार्य भी आयोजित किया गया। जन जल यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर कपिलेश्वर तीर्थ पहुंचे। उन्होंने बाबा कपिलेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और सेवा यात्रियों ने घाट परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को लेकर कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और सेवा को सामाजिक संस्कार बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी भावना के साथ जन जल यात्रा के माध्यम से जल, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कपिलेश्वर घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान इसी जनभागीदारी का उदाहरण रहा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल घाट या किसी सार्वजनिक स्थान की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ पर्यावरण, जल स्रोतों के संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करने का सामूहिक संकल्प है। धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के जलस्रोतों, नदी-घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कपिलेश्वर घाट पर हुए कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा का भी समन्वय देखने को मिला। बाबा कपिलेश्वर महादेव के पूजन के बाद घाट की सफाई में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सेवा यात्रियों की सहभागिता ने ‘सेवा ही संकल्प और संकल्प ही सेवा’ की भावना को सार्थक किया। सारंगपुर में जन जल यात्रा के स्वागत और कपिलेश्वर घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्वच्छता और जल संरक्षण को अपनी दैनिक जिम्मेदारी बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया