कहानी बदलाव की"* *संबल योजना ने कठिन समय में दिया आर्थिक सहारा*
*"
*राजगढ़ 29 सितम्बर, 2026*
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना विपरीत परिस्थितियों में श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें कठिन समय में अपने परिवार को संभालने में मदद मिल रही है। ग्राम गुलखेड़ी कलां निवासी श्रीमती कलाबाई के पति स्व. बद्रीलाल का 29 दिसम्बर, 2025 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। दुर्घटना के बाद उनके इलाज में काफी राशि खर्च हुई। पति के इलाज के लिए श्रीमती कलाबाई को जरूरत के समय अन्य लोगों से पैसे उधार लेने पड़े। पति के निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत श्रीमती कलाबाई को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने पति के इलाज में हुए अस्पताल के खर्च का भुगतान किया तथा जरूरत के समय जिन लोगों से पैसे उधार लिए थे, उन्हें भी वापस किया। संबल योजना से मिली आर्थिक सहायता ने विपरीत परिस्थितियों में श्रीमती कलाबाई के परिवार को बड़ी राहत प्रदान की। सहायता राशि ने न केवल इलाज के दौरान हुए खर्च को पूरा करने में मदद की, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से संभलने का सहारा भी दिया। श्रीमती कलाबाई ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली इस सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है।