जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में राजगढ़ महाविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन*
*
*राजगढ़ 29 सितम्बर, 2026*
शासकीय महाविद्यालय छापीहेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से कौस्तुभ गुप्ता, निलेश वर्मा एवं प्रिया पुष्पद ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में कौस्तुभ गुप्ता ने अपने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं निलेश वर्मा ने दो मुकाबलों में तथा प्रिया पुष्पद ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की। कौस्तुभ गुप्ता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनकी अगुवाई में राजगढ़ जिले की टीम आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाविद्यालय के प्राचार्य, क्रीड़ा प्रभारी, क्रीड़ा अधिकारी एवं दल व्यवस्थापक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।