सारंगपुर में हुआ सेवा यात्रा का भव्य स्वागत, यात्रा में शामिल हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल*
*
*उड़नखेड़ी में सेवा यात्रियों का सम्मान और वृक्षारोपण, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं लखपति दीदियों से किया संवाद*
*राजगढ़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिष्ठा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही ‘सेवा यात्रा’ का विकासखण्ड सारंगपुर क्षेत्र में जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। पचोर में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ पचोर से सारंगपुर तक यात्रा में सहभागिता की। राष्ट्रसेवा को समर्पित यह सेवा यात्रा वाराणसी से प्रारंभ होकर वडनगर तक पहुंच रही है। यात्रा में 10-10 टोलियों के माध्यम से अलग-अलग समूह सहभागिता कर रहे हैं। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य पवित्र नदियों के जल को लेकर काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी एवं हाटकेश्वर महादेव, वडनगर में जलाभिषेक करना है। यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।
*सेवा को जीवन का संकल्प बनाएं*
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के प्रेरणादायी वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी एक अवसर या अभियान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। साथ ही कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित करना है। वाराणसी से वडनगर तक निकल रही सेवा यात्रा आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ केवल पवित्र जल ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आगे बढ़ रहा है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ सेवा और जनभागीदारी को भी विशेष महत्व मिला है। आज समाज का प्रत्येक वर्ग विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार एवं कौशल से जोड़ने जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उड़नखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवा यात्रियों ने वाराणसी से वडनगर तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मिले जनसमर्थन, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों और लोगों की सहभागिता के अनुभव बताए।
इस अवसर पर सेवा यात्रियों का सम्मान किया गया। इसके बाद शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं लखपति दीदियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनके स्वरोजगार, समूह के माध्यम से किए जा रहे कार्यों और आर्थिक गतिविधियों के अनुभव जाने। महिलाओं ने भी अपने कार्यों और आत्मनिर्भर बनने की यात्रा के बारे में जानकारी साझा की।
(स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें परिवार और समाज की निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देना भी आवश्यक है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। लखपति दीदियों की सफलता अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और कौशल को रोजगार से जोड़ना सेवा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सेवा यात्रा के पचोर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुए और सेवा संकल्प के संदेश के साथ यात्रा में सहभागिता की। पचोर से सारंगपुर तक यात्रा के साथ कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बनाया। वाराणसी से वडनगर तक निकली यह सेवा यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जोड़ रही है। यात्रा में पवित्र नदियों के जल को लेकर काशी विश्वनाथ और हाटकेश्वर महादेव के जलाभिषेक का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ा है, वहीं विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, महिला संवाद और जनभागीदारी के कार्यक्रम सेवा एवं सामाजिक सरोकारों का संदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने ‘सेवा से संकल्प, संकल्प से राष्ट्रनिर्माण’ के भाव के साथ विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।