ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 सितंबर को पचोर प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों की कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने की समीक्षा*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 सितंबर को पचोर प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों की कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने की समीक्षा*


 *


 *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* 


 *राजगढ़ 23 सितम्बर, 2026* 


     कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने 24 सितंबर को पचोर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


     उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।