अस्थायी आतिशबाजी लायसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर
**
*राजगढ़ 28 सितम्बर, 2026*
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के अवसर पर अस्थायी आतिशबाजी लायसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस वर्ष दीपावली का पर्व 08 नवम्बर, 2026 को मनाया जाएगा। अस्थायी आतिशबाजी लायसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि के पूर्व service.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज कर तथा निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एक आवेदन में आवेदक द्वारा केवल एक स्थान का चयन किया जा सकेगा। एक से अधिक स्थान का उल्लेख किए जाने पर आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को आवेदन की हार्डकॉपी मय शपथ-पत्र कार्यालय की लायसेंस शाखा, कक्ष क्रमांक 120 में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अस्थायी आतिशबाजी विक्रेता द्वारा विदेशी आतिशबाजी का क्रय-विक्रय नहीं किए जाने संबंधी शपथ-पत्र आवेदन के साथ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।