*मत्स्य पालन से देववक्ष लववंशी की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत*
*कहानी बदलाव की*
*राजगढ़ 22 सितम्बर, 2026*
नरसिंहगढ़ विकासखंड के ग्राम हेदापुरा निवासी श्री देववक्ष लववंशी ने मत्स्य पालन को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। पहले परिवार की आय सीमित थी और चार सदस्यों के परिवार के भरण-पोषण के साथ बच्चों की शिक्षा की चिंता बनी रहती थी। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने हेदापुरा जलाशय को 10 वर्ष की लीज पर लेकर मत्स्य पालन शुरू किया। 41 से 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले जलाशय से प्रतिवर्ष लगभग 10 टन मछली का उत्पादन होने लगा, जिससे समिति के सदस्यों की आय में वृद्धि हुई। मछलियों की बिक्री से लगभग 10 लाख रुपये वार्षिक आय प्राप्त होने लगी। मत्स्य बीज की आवश्यकता पूरी करने के लिए उन्होंने नीलक्रांति मिशन योजना के तहत अपनी भूमि पर 1 हेक्टेयर क्षेत्र में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र तैयार किया। इससे मत्स्य बीज की उपलब्धता के साथ लगभग 3.50 लाख फ्राई का उत्पादन कर 3.50 लाख रुपये की अतिरिक्त आय भी प्राप्त हुई। मछली बिक्री के लिए मोबाइल रिटेल फिश आउटलेट भी खरीदा गया। मत्स्य पालन से आर्थिक स्थिति में सुधार के बाद आज श्री देवदक्ष लववंशी के पास पक्का मकान और मोटरसाइकिल है तथा उनके बच्चे अच्छे विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।