ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कालीपीठ पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कालीपीठ पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार*


 *


पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ *श्री अरविन्द सिंह राठौर* के नेतृत्व में थाना प्रभारी कालीपीठ उनि. जितेन्द्र अजनारे की टीम द्वारा भैंस चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक चोरी की भैंस बरामद की गई है। दूसरी चोरी की गई भैंस की तलाश हेतु आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर विवेचना जारी है।


*घटना का विवरण*


दिनांक 27.09.2026 को फरियादी भारत सिंह पिता प्रभुलाल तंवर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पाटरीकला द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27.08.2026 की रात्रि अज्ञात चोर उसके घर के बाहर बनी टपरी से दो भैंस, कुल कीमत लगभग ₹2,00,000/- चोरी कर ले गए हैं।


रिपोर्ट पर थाना कालीपीठ में अपराध क्रमांक 218/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


*तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस*


के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज चेक किए गए। साथ ही सायबर सेल की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश की गई।


दिनांक 28.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चोरी की भैंस को पैदल लेकर बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा छायन जोड़, राजगढ़ के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।


पूछताछ में दोनों ने अपना नाम—


1. मोहन पिता रामचन्द्र तंवर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम माचलपुर, थाना राजगढ़

2. राजू उर्फ भूरा पिता फूलसिंह तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम माचलपुर, थाना कोतवाली राजगढ़


बताया।


एक चोरी की भैंस बरामद


पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस, कीमत लगभग ₹80,000/- बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपियों द्वारा दूसरी भैंस को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की जानकारी सामने आई है।


दूसरी भैंस की तलाश हेतु पुलिस रिमांड


प्रकरण में एक चोरी की भैंस बरामद की जा चुकी है। दूसरी भैंस की बरामदगी एवं प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करते हुए दूसरी भैंस की तलाश की जा रही है तथा विवेचना जारी है।


*गिरफ्तार आरोपी*


1. मोहन पिता रामचन्द्र तंवर, उम्र 23 वर्ष

निवासी ग्राम माचलपुर, थाना राजगढ़


2. राजू उर्फ भूरा पिता फूलसिंह तंवर, उम्र 35 वर्ष

निवासी ग्राम माचलपुर, थाना कोतवाली राजगढ़


*आरोपी मोहन का आपराधिक रिकॉर्ड*


आरोपी मोहन पिता रामचन्द्र तंवर के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं—

1. अपराध क्रमांक 733/2018 — धारा 147, 148, 149, 294, 307, 336, 506 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट — थाना राजगढ़


2.  अपराध क्रमांक 83/2025 — धारा 309(6), 3(5) बीएनएस — थाना राजगढ़


3 अपराध क्रमांक 215/2026 — धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस — थाना देहात ब्यावरा


4 अपराध क्रमांक 456/2026 — धारा 303(2) बीएनएस — थाना सिटी ब्यावरा


5 अपराध क्रमांक 243/2026 — धारा 399, 402 बीएनएस — थाना देहात ब्यावरा


*बरामदगी*


🔹 01 चोरी की भैंस – कीमत लगभग ₹80,000/-


*सराहनीय योगदान*


उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कालीपीठ उनि. जितेन्द्र अजनारे, उनि. विष्णु मीना, सउनि. विजय सैनी, प्रधान आरक्षक हेमंत भार्गव, प्रधान आरक्षक चेतन बना, प्रधान आरक्षक मुकेश पवैया, प्रधान आरक्षक गोपाल माली, प्रधान आरक्षक कुलदीप कुंभकार एवं आरक्षक अशोक राहोरिया, सायबर सेल जिला राजगढ़ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)


राजगढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।