जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं*
*
*राजगढ़ 22 सितम्बर, 2026*
जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
आयोजित जनसुनवाई में राजगढ़ निवासी सायना ने बताया कि आवेदिका को अनावेदको द्वारा लगातार मानसिक प्रताडना एवं घर से भगाने के दबाव दिया जा रहा हैं। जिससे आवेदिका को काफी परेशानिया हो रही हैं। अपर कलेक्टर द्वारा एसडीएम व सीएमओ को आवश्यक जांच हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत कुशलपुरा निवासी मंगूबाई ने बताया कि आवेदिका के नाम से पटटे की भूमि अलग करना चाहती है परन्तु पटटे की भूमि अलग नहीं हो पा रही हैं। जिससे आवेदिका काफी परेशान हैं। अपर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार खिलचीपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। राजगढ़ निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि आवेदक की पत्नि द्वारा शिक्षा विभाग में रसोईयां के पद पर कार्यरत थी परन्तु किसी कारण वश पद से पृथक कर दिया गया है। जिससे आवेदक व आवेदक की पत्नि काफी परेशान हैं। अपर कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 45 आवेदन प्राप्त हुए।