ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण*



 


 *राजगढ़ 23 सितम्बर, 2026* 


  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस में ईवीएम के सुरक्षित भंडारण, सील एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।


    कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।वेयरहाउस की व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम वेयरहाउस का नियमित एवं त्रैमासिक निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया जाता है।