ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजगढ़ महाविद्यालय विजेता*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजगढ़ महाविद्यालय विजेता*



 

 *राजगढ़ 23 सितम्बर, 2026* 


प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ की पुरुष बैडमिंटन टीम ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय, सारंगपुर में किया गया। फाइनल मुकाबले में राजगढ़ महाविद्यालय की टीम ने शासकीय महाविद्यालय, पचोर को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय के विनायक शुक्ला, फैज नियाजी एवं हेमलता सेन का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।


इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. बी. खरे, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. बी. एल. वर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोज कुमार दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।